44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी , हरिशंकर (जिला संगठन आयुक्त)

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में स्थापना दिवस के एक दिन पहले हरिशंकर कुमार (जिला संगठन आयुक्त) ने स्काउट- गाइड के साथ मिलकर कार्यालय परिसर की साफ सफाई किया और कहा कि स्वच्छता अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है, स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है, इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को रोज नहाना, स्वच्छ कपड़े पहनना, दांतों की सफाई करना, प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से करने के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर आसपास गलियों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों की सफाई करनी चाहिए, क्योंकि हमारे आसपास के वातावरण जीवन को प्रभावित करते हैं, साफ-सफाई हम सभी अपना कर्तव्य समझकर स्वयं करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा इन्होंने बताया कि आजादी के पहले स्काउट- गाइड के नाम पर विभिन्न प्रकार के संगठन कार्य करते थे, परंतु 7 नवंबर 1950 को स्काउट- गाइड के नाम पर चलने वाले सभी संगठनों को मिलाकर भारत स्काउट और गाइड बनाया गया तभी से 7 नवंबर को प्रतिवर्ष भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस मनाते हैं, इस वर्ष 7 नवंबर 2023 को जहानाबाद की ओर से स्थापना दिवस लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत प्राथमिक -सह- उच्च विद्यालय जहानाबाद परिसर में मनाया जाएगा, जिसमें स्काउट- गाइड को सम्मानित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें