41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार पांडे ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरुकता रथ का किया शुभारंभ

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से खगड़िया जिला अंतर्गत चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 148 अलौली (अनु0ज0), 149 खगड़िया, 150 बेलदौर एवं 151 परबत्ता में एक सप्ताह तक दिनांक 06.11.2023 से 11.11.2023 तक के लिए मतदाता जागरूकता रथ निकाला गया। मतदाता जागरुकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि एवं राजनीति दल के सदस्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी, गोगरी,अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी,गोगरी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुये।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें