जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के नोनही मठ के एक भवन में अखिल भारतीय धानुक महासंघ के प्रदेश के नेता महेन्द्र भारती और संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि धानुक समाज के लोगों को अभी भी अरवल, जहानाबाद और गया में जाति प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।दोनों नेताओं ने सरकार से मांग किया है कि हम लोगों के समाज का युवा पीढ़ी को आसानी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा प्रदान करे । अगर इस बात पर सरकार विचार नहीं करती है तो समाज मिलकर आंदोलन करने को विवश होगी । साथ आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में जो पार्टी सहयोग करेगा उसे सहयोग करने का काम करेगी ।


