26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

102 आतुरवाहन (कर्मचारी) संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष जहानाबाद जिला अंतर्गत 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा संबद्ध महासंघ गोपगुट/एक्टू के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल का छठा दिन भी जारी है, आज के धरना स्थल की अध्यक्षता अशोक कुमार जी किए। हमारी 2 सूत्री मांग है
1) माह जुलाई 24 से अभी तक यानि 3 माह 17 दिन का बकाया वेतन अविलंब भुक्तान की जाए।
2) नए एजेंसी के साथ सभी पुराने कर्मचारियों को एक साथ समायोजन की जाए।
2 सूत्री मांग को लेकर वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सिर्फ मौखिक आश्वाशन दी जा रही है, लेकिन हमारे बकाया वेतन की सिक्युरिटी कोई वरीय पदाधिकारी अपने ऊपर लेने के लिए तैयार नहीं हैं। सन 2013 में इसी प्रकार 4 माह का वेतन एवं ईपीएफ/ईएसआई उस समय कार्यरत एजेंसी डॉ जैन वीडियो ऑन व्हील्स लिमिटेड के द्वारा सभी कर्मचारियों का पैसा लेकर भाग गया और उस समय भी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सिर्फ मौखिक आश्वाशन ही मिला था। बहुत प्रयास के बाद भी वह पैसा आज तक किसी कर्मी को नहीं मिला। सन 2013 के भांति आज फिर वही स्थिति हमलोगों के साथ उत्पन हो गई है। अगले माह 01 नवंबर से पूरे राज्य की एंबुलेंस का संचालन का जिम्मा राज्य स्वास्थ समिति पटना के द्वारा नई एजेंसी जेन प्लस को दी जा रही है। इस परिस्थिति में 3 माह 17 दिन का वेतन एवं ईपीएफ अभी तक बकाया है, इस बकाया वेतन का सिक्योरिटी लिखित रूप में कोई वरीय पदाधिकारी देने के लिए तैयार नहीं है। हम सभी कर्मी अल्प वेतन भोगी हैं, दिन रात भूखे प्यासे में भी स्वास्थ विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हैं। इस बार दशहरा महा पर्व में भी हमलोगों को 3 माह का वेतन बकाया रहने के बावजूद एक माह का भी वेतन नहीं दिया गया। हम सभी कर्मियों में आक्रोश के साथ साथ भय भी व्याप्त है कि 2013 की भांति इस बार भी 3 माह 17 दिन का वेतन पीडीपीएल एजेंसी लेकर भाग न जाए। जनहित को लेकर हम सभी कर्मचारी भी दुखित है, जहानाबाद जिला में पिछले 4 वर्षों से एंबुलेंस कर्मचारीयो द्वारा किसी भी समस्या को लेकर हड़ताल नहीं किया गया।लेकिन इस बार हम सभी लाचार एवं विवश होकर अभी हड़ताल पर हैं, हमारे बकाया वेतन का सिक्योरिटी या वेतन अभी तक नहीं मिला है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें