जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बहुमात साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट मिले वहीं विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया।
जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार की अवाम को बधाई एवं शुभकामना दिया है। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि खेला करने का दावा करने वाले खिलाड़ी मैदान छोड़कर खुद भाग गए। खिलाड़ी न सही परंतु दर्शक भी नहीं रह पाए।अब बिहार में एनडीए के सरकार बनने पर बिहार के विकास में और बल मिलेगा।
बधाई देने वाले अन्य लोगो में महेन्द्र कुमार सिंह, रामभवन कुशवाहा,जदयू प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु,रंधीर पटेल हरे राम शर्मा, राजू पटेल,कल्पनाथ कुमार ,मुरारी यादव, जुदागी मांझी,उमेश बिंद आदि शामिल है।


