23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी एक व्यक्ति डरा-सहमा आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर आकर सुचना दिया कि मै जोय्फुल्ल स्टार मर्शरिंग, उम्र- 41 वर्ष, पिता- स्व० रोयमंदुस मार्बनिंग, घर- उम्केट , थाना- भोइर्य्म्बोन्ग , जिला- रिभोई(मेघालय) वर्तमान आर्मी में जोधपुर 1889 मिसाईल रेजिमेंट (कारगिल) में पोस्टेड हूँ, मुझे कुछ लोग मारने के लिए पीछा पडा हुआ है, मुझे बचा लीजिये, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। तत्पश्चात उनके यूनिट तथा परिजन से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अपने यूनिट से 01/12/24 को 30 दिन के CL छुट्टी पर घर जा रहे थे , परन्तु इनका दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण गाडी संख्या- 12506 dn नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से खगड़िया उतर कर इधर-उधर घुमने लगे तभी गाडी चली गयी । परिजन एवं यूनिट के लोगो ने बताया कि इन्हें कभी-कभी अचानक दिमाग पर दौरा पड़ता है और यह सबकुछ भूल जाते है तथा इधर-उधर निकल जाते है एवं अनाप-शनाप बाते करने लगता है । तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के पुत्र वाल्लामबोक प्यिन्ग्रोप , उम्र-20 को सूचित किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी को वही पर रोककर रखिये। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर सुरक्षित रखा गया। आज दिनांक- 05/12/24 को उक्त व्यक्ति के पुत्र वाल्लामबोक प्यिन्ग्रोप, भाई एवेनेसेर मर्शरिंग, साला- सन्बोर प्यिन्ग्रोप, आरपीएफ पोस्ट खगड़िया समय करीब 10:00 बजे पहुंचे, जिन्हें उक्त व्यक्ति का उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के बाद सही सलामत सुपुर्द किया गया । उक्त व्यति के परिजन ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को बहुत बहुत धन्यबाद दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें