26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

15 अगस्त को ह्यूमैनिटी का मेगा रक्तदान शिविर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया की एक मात्र रक्तसेवी संस्था ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ग्रुप के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के लोहापट्टी इस्थित अग्रसेन भवन में होना है। जिसके लिए कार्यकारिणी की बैठक ह्यूमैनिटी कार्यालय में सम्पन्न हुई।देश के शहीदों को समर्पित यह रक्तदान शिविर ( मेरा लहू देश के नाम )ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में होना है।इस रक्तदान शिविर में ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप,मारवाड़ी युवा मंच,श्री शिव सेवा समिति,मिड टाउन शाखा,श्री मारवाड़ी सेवा समिति,अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं यूथ क्लब के रक्तदाता शामिल होंगे।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ जैनेन्द्र नाहर ने की,बैठक में संस्थापक मनीत सिंह मन्नू, सचिव नवीन गोयनका,उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात,उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू,सह सचिव साकेत जालान,कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार,अंकेक्षक रोशन तुलस्यान,डॉ शैलेन्द्र कुमार,अमित बजाज,विकाश कुमार,बिनीत फोगला,राहुल सुल्तानिया एवं विशाल गोयल मौजूद थे।रक्तदान शिविर को लेकर बहुत सारी बातों पर अहम निर्णय लिए गए।ह्यूमैनिटी टीम के द्वारा खगड़िया वासियों से अपील की गई है कि 15 अगस्त को अपना कीमती समय निकाल कर अग्रसेन भवन पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का मान बढ़ाएं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें