26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

150 बदमाशों की सूची तैयार, खगड़िया व बेगूसराय के 15 बदमाशों की होगी संपत्ति जब्त-डीआईजी

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बेगूसराय  डीआईजी आशीष भारती ने 15 बदमाशों की अपराध जनित संपत्ति जब्त करने के लिए कोर्ट में प्रस्ताव भेजा है। जेएनए के अनुसार खगड़िया जिले के एक बदमाश को नोटिस भी भेजा गया है। वहीं कुल 150 बदमाशों की सूची तैयार की गई है । पुलिस सुत्रों के अनुसार बेगुसराय जिले के नौ व खगड़िया जिले के छह बदमाशों की संपत्ति जब्त होगी। इस संबंध में डीआईजी आशीष भारती ने बदमाशों के द्वारा अर्जित अपराध जनित संपत्ति की बीएसएनएस की धारा-107 के प्रावधानों के तहत अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव कोर्ट को भेजा गया है। इनमें से कोर्ट के द्वारा खगड़िया जिले के एक बदमाश को नोटिस भी भेजा जा चुका है। डीआईजी ने बताया कि उपलब्ध दस्ताबेजों, प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बेगूसराय जिले के 100 व खगड़िया जिले के 50 बदमाशों को चिह्नित कर उनके अपराधिक इतिहास के साथ विवरणी उपलब्ध कराया गया है। हलांकि बदमाशों से अर्जित अपराध जनित संपत्ति का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा- 107 के प्रावधानों के तहत अपराध जनित संपत्ति का जप्ती करण के लिए अग्रतर कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं जितनी मुंह उतनी वातें करते दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें