जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। बैठक मे सहायक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि डिस्पैच सेन्टर उच्च विद्यालय, घोसी के सफल संचालन हेतु टेंट, पंडाल, खाने-पीने की व्यवस्था इत्यादि की तैयारी करें। साथ ही डिस्पैच सेन्टर पर अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, घोसी को पेयजल एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था , कार्यपालक अभियंता, विद्युत, को बिजली पॉइंट ,विद्युत कनेक्शन एवं तार की मरम्मति की व्यवस्था , कार्यपालक अभियंता, पी. एच. ई. डी. को शौचालय की व्यवस्था तथा कार्यपालक अभियंता, भवन को डिस्पैच सेन्टर की रंग रोगन की व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिया गया। डिस्पैच सेन्टर पर आने वाले कर्मियों की सेन्टर पर भी अंतिम रुप से प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया।


