26.3 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

23 लाख, 17 हजार 367रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उद्घाटन , की मुख्य पार्षद

  1. *23 लाख रुपये की लागत से वार्ड न०-15 में पीसीसी सह आरसीसी नाला का प्रभा देवी ने किया उदघाटन*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जनता का आपार समर्थन मिल रहा है, जिसके बदौलत हम विकास कार्य भी कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता जनता का सुख सुविधाओं का ख्याल रखना है, उक्त बातें वार्ड न०-15 में 23 लाख, 17 हजार 367रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उद्घाटन करने के बाद मुख्य पार्षद नगर पंचायत मानसी के प्रभा देवी ने कहा। प्रभा देवी ने कहा की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जा जायेगा। मुख्य पार्षद ने कहा की आज हरेक क्षेत्र में मानसी नगर पंचायत का विकास हो रहा है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की वर्षों से लंबित योजनाओं का हमने आधारशिला रखा ओर आज वह आधारशिला पुर्णरूपेण उदघाटन होते दिख रहा है। उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने मुख्य पार्षद के कार्यों को जमकर सराहा। वार्ड सदस्या राम जाति देवी ने भी कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी जनता के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। वार्ड पार्षद रामजाती देवी ने कहा की निरंतर क्षेत में मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व विकास कार्य हो रहा है।मौके पर वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, संजीत कुमार, स्थानीय सदानंद सत्यार्थी, अशोक चन्द्रवंशी, शिवजी राम, विक्रम चन्द्रवंशी, संजीत चन्द्रवंशी, मुरलीधर साह, नगर कर्मी युद्धिष्टिर कुमार, अविनाश कुमार, ललन कुमार, मुन्ना पासवान, रामेश्वर कुमार,चंदन कुमार आदि दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे‌।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें