JNA/कौशल कुमार खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीरा शोभनी पंचायत के वार्ड नं० 03 के 25 वर्षीय मिथलेश कुमार,पे० ~बाबू साहेब साह के आकाशीय ठनका गिरने से मौत,ग्रामीणों ने आनन फानन में जलकौड़ा के नेशनल मेडिकेयर होम लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए ।वही एक सहयोगी साथी कुमोद कुमार,पे० ~रामस्वरूप साह का ठनका गिरने से कान से बहिरा हो गया,,परिजनों ने बताया कि मवेशी के लिए पास के इटवा बहियार में घास लाने गया था।सूचना मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान दल बल के साथ जलकौड़ा के नेशनल मेडिकेयर होम पहुंचे,, वही घटना का जांच कर शव को अपने कब्जे लेकर कागजी प्रक्रिया दुरुस्त कर शव को न्यायिक प्रक्रिया हेतु पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया।


