33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया

JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन –2025 में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में स्वीप सेल सीतामढ़ी के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में आज विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। आईसीडीएस, जीविका,नेहरू युवा केंद्र तथा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरूकता गतिविधियां चलाई गई। प्रभात फेरी ,रैली, शपथ ग्रहण ,मतदाता चौपाल इत्यादि गतिविधियों का आयोजन के साथ मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बताया कि विगत दो चुनावों में वैसे मतदान केंद्र जहां मतदान प्रतिशत कम रहा है जल्द ही उन मतदान केंद्रों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें