30 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

47 बिहार बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चरित्र निर्माण, नेतृत्व और राष्ट्र भक्त़ि का अनूठा संगम

✡️ उदघाटनकर्ता कैम्प कमांडेन्ट *कर्नल जितेन्द्र सिंह राना* ने कैडेट्स की ऊर्जा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की

✡️ *”भारत की सुरक्षा और विकास में एनसीसी का योगदान”* पर अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार *कवि संदीप कपूर वक़्तनाम* ने दिया राष्ट्र प्रेम और विश्व़ कल्याण का संदेश

✡️ *”हम भारत के हैं प्यारे, भारत हमको प्यारा है।*

*भारत कल भी हमारा था, भारत आज भी हमारा है।‌।”*

✡️ सम्मान समारोह प्रशस्ति-पत्र वितरण और राष्ट्र गान से एनसीसी कैम्प का भव्य समापन

47 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में ओटीसी बरौनी में 06 से 15 अप्रैल 2026 तक 10-दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-I) का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर की प्रमुख गतिविधियां और मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:

भागलपुर ग्रुप के अंतर्गत 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प का विधिवत शुभारंभ कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना द्वारा किया गया। इस कैम्प में 500 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाएं भी शामिल रहीं।अपने उद्घाटन संबोधन में कैम्प कमांडेंट ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। यह कैम्प कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और टीम वर्क की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने विशेष रूप से बालिका कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा शक्त़ि, विशेषकर बेटियां, देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।*सैन्य प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास:* शिविर में प्रतिदिन सुबह पीटी और योगाभ्यास के साथ दिनचर्या की शुरुआत हुई। कैडेट्स को सिम्युलेटर फायरिंग और फिर वास्तविक फायरिंग का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट/बैटल क्राफ्ट और शस्त्र के साथ व बिना शस्त्र के ड्रिल का अभ्यास कराया गया।*राष्ट्र विकास और प्रेरणादायक व्याख्यान:* कैडेट्स में देशभक्त़ि की भावना को सुदृढ़ करने के लिए 14 अप्रैल दोपहर 12 से 01 बजे तक मैन ऑफ़ टाइम-अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के संस्थापक-अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं *सुप्रसिद्ध कवि संदीप कपूर वक्त़नाम* का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। मोटिवेशनल क्लास में उन्होंने *”भारत की सुरक्षा और विकास में एनसीसी का योगदान”* विषय पर प्रेरक और उत्साह वर्धक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा नेशन, क्रिएशन और चैलेंज.. राष्ट्रीयता, रचनात्मकता और चुनौती को स्वीकार करने का नाम है एनसीसी..। राष्ट्र प्रथम..नेचुरल बनिए..प्रकृति के साथ जुड़िए..नकारात्मक में सकारात्मक रहिए। उन्होंने अपने जोशीले अंदाज में कविता पाठ, गीत गायन, मोटिवेशनल शेर-ओ-शायरी और आत्मीय संवाद से सभी कैडेट्स के भीतर देशभक्त़ि के भाव को जाग्रत किया।

*”हम भारत के हैं प्यारे, भारत हमको प्यारा है।*

*भारत कल भी हमारा था, भारत आज भी हमारा है।।”*

इसके साथ ही उन्होंने *”विश्व़ कल्याण : तीन सिद्धांत”* प्रस्तुत कर सभी को शाश्व़त सत्य का दर्शन कराया। *सुरक्षा और विकास कार्यक्रम* के अंतर्गत अपनी ओजस्वी कविता- *”ऐ इंसान”*, तथा अपने गीत- *”मेरा भारत महान”*, *”प्रकृति को बचाएंगे – दुनिया को बदल देंगे”* और *”दीप से दीप जलाना – दिल से दिल मिलाना”* गाकर उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र सेवा के भाव से सराबोर कर दिया।*’दिशा’ कार्यशाला और व्यक्तित्व विकास:* कैडेट्स के बौद्धिक विकास के लिए इंदौर के विशेषज्ञ अंकित पाल द्वारा ‘दिशा’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कैडेट्स को आत्मविश्वास बढ़ाने, संवाद कौशल सुधारने, प्रभावशाली शब्दावली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए गए।

*करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन:* एक विशेष सत्र के दौरान दिल्ली से आए विशेषज्ञ रंजीत द्वारा कैडेट्स को नई शिक्षा नीति (NEP-2020), यूपीएससी (UPSC), एसएसबी (SSB) परीक्षाओं की तैयारी और सशस्त्र बलों व कॉर्पोरेट जगत में करियर बनाने के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।*औद्योगिक भ्रमण और जागरूकता:* व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से कैडेट्स को सुधा डेयरी का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इसके अलावा, अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने का लाइव डेमो दिया गया और ‘उड़ान’ (UDAAN) टीम ने मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, तथा पर्यावरण संरक्षण पर कक्षाएं लीं।*सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियां:* कैडेट्स की रचनात्मकता को निखारने के लिए ड्राइंग, सोलो एवं ग्रुप डांस, और सोलो एवं ग्रुप सॉन्ग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेलकूद के अंतर्गत कैडेट्स ने खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और म्यूजिकल चेयर जैसी स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर के नौवें दिन एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। वहीं इनके साथ मैन ऑफ़ टाइम के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार और एनसीसी के पुरातन सदस्य कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने *बदलेगी दुनिया – बदलेगा जमाना*

गीत गायन और अपने शानदार शेर-ओ-शायरी प्रस्तुत कर दर्शकों और श्रोताओं में नया जोश भर दिया-

*”आप हैं सुपर मैन, अपने आप को आजमाइए।*

*क़यामत का वक्त़ है, कायनात को बचाइए।।”*

उन्होंने एनसीसी 1988 बांका मंदार कैम्प की अपनी पुरानी यादों को साझा किया-

*”हम एनसीसी के हैं प्यारे, एनसीसी हमको प्यारा है।*

*एनसीसी कल भी हमारा था, एनसीसी आज भी हमारा है।*थल सैनिक कैंप (TSC) की विशेष तैयारी:* इस शिविर का मुख्य आकर्षण आगामी ‘थल सैनिक कैंप’ के लिए कैडेट्स का चयन और उनका विशेष प्रशिक्षण रहा। कैडेट्स के लिए सभी विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई और उन्हें बाधा प्रशिक्षण तथा मानचित्र अध्ययन का गहन अभ्यास कराया गया।*समापन समारोह और सम्मान:* अंतिम दिन फायरिंग प्रतियोगिता और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का आयोजन हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना अपने समापन संबोधन में कैडेट्स के अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कैंप सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कैडेट्स इस प्रकार हैं :– *सोलो डांस (बालिका)*- खुशी कुमारी, राजनंदिनी, गुनगुन कुमारी *सोलो डांस (बालक)*- संभव कुमार *सोलो सांग (बालिका)*- कृष्णा कुमारी एवं अनुभूति कुमारी, कोमल कुमारी, छोटी कुमारी *सोलो सांग (बालक)* – आदर्श, आदित्यराज, इंसान अली, *म्यूज़िकल chair* – अंजलि कुमारी यादव, आरती कुमारी, प्रमिला कुमारी, *पेंटिंग*- सोनी कुमारी, पूर्वी कुमारी, गूंजा कुमारी एवं दृश्या सिंह *लिखित (written)*- छाया कुमारी, शिवानी लाली एवं आकांक्षा कुमारी, गुनगुन कुमारी एवं सुमन कुमारी *बैडमिंटन (बालिका)*- आकांक्षा कुमारी एवं श्रुति भारती, लक्ष्मी कुमारी एवं ऋचा कुमारी *बैडमिंटन (बालक)*- अमरदीप कुमार एवं रौशन कुमार, सन्नी कुमार एवं दृश्या सिंह *खो-खो*- शाजियता खातुन, बीबी रेहान, रुही कुमारी, नौसेम तबरेज, आरती, गुंजा, कीर्ति, प्रीति एवं सोनी कुमारी (प्रथम स्थान) तथा अनुष्का, लक्ष्मी, जुली, मुस्कान, नव्या, सृष्टि, मुस्कान, प्रिया एवं कविता (द्वितीय स्थान) *वाॅलीवाल (W)*- मनन, प्रेमजीत कु० झा, संभव, नीरज, शिवम एवं जयश्री (प्रथम स्थान) *वाॅलीवाल (R)*- विशाल, सूरज, चिंकू ऑरव, पिंटू, ओम कुमार एवं आयुष (द्वितीय स्थान) *ओटी OT(बालक)*- विशाल कुमार, निखिल कुमार, मो० निसार *ओटी OT(बालिका)*- सृष्टि भारती, रूपम कुमारी, निखत खातून *ड्रिल (SW)*- काली, रिमझिम एवं नंदनी, ऋचा कुमारी *ड्रिल (JW)*- कशीश, रीया, रागिनी शर्मा *ड्रिल (SD)*- अमर, विशाल, मो० तौफीक *ड्रिल (JD)*- राजेश कुमार, साजन कुमार, दिलशाद *फायरिंग (SW)*- खुशी, सोनी, तृप्ति शाक्य *फायरिंग (JW)*- अस्मिता, सृष्टि, रागिनी शर्मा *फायरिंग (SD)*- आदर्श, सत्यम, गुलशन *फायरिंग (JD)*- अमित कुमार, आशीष कुमार, आशीष राज। कुल 92 प्रतिभाशाली कैडेट्स को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में *राष्ट्र गान से एनसीसी कैम्प का समापन* किया गया जिसके बाद टीए/डीए वितरण के साथ कैडेट्स अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।   इस *शिविर को सफल बनाने में* सूबेदार जे पी सिंह, सूबेदार अनवर हुसैन, सीनियर जीसीआई कुमारी सीमा, सूबेदार रौशन कुमार, सूबेदार रमेश ठाकुर, एएनओ गगनदीप कौशिक, एएनओ आशीष कुमार, नायब सूबेदार चिंत राम, बीएचएम सुशील कुमार, बीएचएम सोनू कुमार, बीएचएम मानस, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार जितेन्द्र वर्मा, हवलदार पवन कुमार, हवलदार विजय कुमार, हवलदार अमरजीत कुमार, दफादार धर्मेन्द्र कुमार, हवलदार नागेश्वर कुमार, हवलदार सतीश मंडल, हवलदार रंजीत कुमार, हवलदार सूर्य बहादुर, हवलदार संजीत, हवलदार ए के पांडेय, रसीलदार संतोष कुमार, नायक शिवशंकर नहक, जीसीआई प्रिया रानी, जीसीआई लीना चौधरी, यूडीसी संजय कुमार, डीईओ प्रवीण कुमार, एलडीसी रूपेश कुमार, पुष्पा, दयानंद कुमार, रमेश कुमार, रूपेश कुमार, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, प्रियांशु कुमार, आनंद कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही। इस तरह यह 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें