23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

दीदीजी का सावन महोत्सव, हरे हरे परिधानों में थिरकती रहीं महिलाएं

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट खगौल(पटना)।पटना की सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने खगौल के मोतीचौक स्थित सामुदायिक भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, ,पद्मश्री विमल जैन,जीएसटी कमीश्नर समीर परिमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर उद्घाटनकर्ता राजीव रंजन ने कहा कि सावन हरियाली और नवजीवन का प्रतिक है। पकृति में परिवर्तण का समय है। हम सबको को इसके महत्व को समझना प चाहिए।पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस माह में पेड़ पौधे लगा कर इसका स्वागत करना चाहिए।
दीदीजी फाउंडेशल की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा फाउंडेशन प्रति वर्ष सावन महोत्सव या सावन मिलन समारोह का आयोजन करता रहा है। यह हम महिलाओं के लिए यह अवसर होता है कि घरेलु और दफ्तर के कामकाज की चिंता से परे सकुन के दो पल आपस में मिल कर बिताएं। उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव के कपल्स को शामिल होना चाहिए क्योंकि साजन के बिना सावन कुछ अधूरा सा लगता है।
। शायर समीर परिमल ने अपनी रचना के साथ अपना उद्बोधन किया तो पद्मश्री विमल जैन ने भी दर्शकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन अजय अमबष्ठा और पल्लवी कर रही थी।कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण नृत्य से हुआ। दीदीजी फाउंडेशन के कलाकारों ने अपनी पहली प्रस्तुति राधाकृष्ण नृत्य से ही भक्ति और प्रेम का माहौल बना दिया। फिर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सावन पर आधारित गानें प्रस्तुत कर प्रेम फुहारों की वर्षा करते रहे। अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकार वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली सुप्रिया सिन्हा,राकेश कुमार,मेघाश्री अंजु,निलोफऱ शवनम,नंदिता चक्रवर्ती, प्रवीण बादल,कुमार संभव,संजय राज,प्रिया भारती, कुमार पंकज, आनंद सिन्हा,आयुष पापियागांगुली खत्री,तनु गांगुली,स्मिता राय,अश्वनी सिन्हा आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के बीच में श्रेया श्रीवास्तव आईं तो पटना को साफ और स्वच्छ बनाने का संदेश दे गईं। देर शाम चले इस कार्यक्रम में सावन क्वीन का ताज भी वहां उपस्थित महिलाओं को पहनाया गया।
साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार वार्ड पार्षद पिंटू कुमार दीदी डॉक्टर शंभू शरण सिंह, डॉक्टर सुशील कुमार सिंह जी फाउंदेशन द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीदी जी फाउंडेशन के सचिव चंदू प्रिन्स,नेहा परवीन, निरंतरा हर्षा रंजना कुमारीऔर रंजीत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें