35.9 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

जहानाबाद एस. एस. कॉलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद एस. एस. कॉलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। सार्वकालिक व सर्वोच्च महत्व के इस पावन अवसर पर प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० मिश्र ने महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के महान त्याग और सर्वोच्च बलिदान का प्रतिफल है। हमें जहां इस अमूल्य स्वतंत्रता को सहेज व संभाल कर रखना है,वहीं जन जन की सामूहिक भागीदारी से विकास की नई इबारत भी लिखनी है। उन्होंने आगे कहा कि आजादी प्राप्त करने के बाद से हमारे देश में लोकतंत्र निरंतर मजबूत हुआ है, वहीं सामाजिक , शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।कार्यक्रम का संचालन डॉ० विनोद कुमार रॉय ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र -छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें