*’भठ’ और ‘मठ’ हैं श्रम के शत्रु : प्रभात रंजन दीन*
नोएडा/युपी, रंजय तिवारी,जगदूत संवाददाता मजदूर दिवस के अवसर पर ‘द फायर’ के संपादक प्रभात रंजन दीन ने कहा कि ‘भठ’ और ‘मठ’ श्रम के असली शत्रु हैं। उन्होंने श्रम-श्राद्ध दिवस पर श्रमजीवी पत्रकारों, कामगारों और मेहनतकशों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई तेज करने की बात कही। दीन ने कहा कि देश की फैक्ट्रियां और समाज मजदूरों के खून-पसीने से चलते हैं, लेकिन उन्हें ही सबसे कम सम्मान और सुरक्षा मिलती है। श्रमजीवी पत्रकारों की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के बिना श्रमिकों की आवाज दब जाती है। कार्यक्रम में श्रमजीवी कामगार, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मजदूरों के लिए बेहतर मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग दोहराई। खगड़िया श्रम-श्राद्ध दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार और कामगारों के मुद्दे पर बोलते ‘द फायर’ के संपादक प्रभात रंजन दीन।


