25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

किंजर पुनपुन नदी पुल के पास सुबह से देर रात तक लगती है सड़क जाम 

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  किंजर , अरवल : किंजर पुनपुन नदी जर्जर पुल के पूर्वी भाग में लोहे के बैरियर में वेल्डिंग करने बैरियर को दुरुस्त करने में काफी देर तक रुक-रुक कर सड़क जाम लगता रहा वही किंजर बाजार में रहने वाले दुकानदारों ने बताया कि एक तो शादी विवाह का लग्न है दूसरे में बैरियर रिपेयरिंग के नाम पर सड़क मार्ग पर वाहनों के परिचालन को रोकने से ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है घंटों तक सड़क मार्ग जाम रहा दुकानदारों ने बताया कि पिकअप भान पर पानी का बड़ा टैंकर लेकर जा रहा था जो बैरियर में फंस गया था जिसके चलते सड़क जाम हो गई थी फिर किंजर पुलिस आयी तो जाम हटाया गया शुक्रवार की रात्रि में भी बाराती की गाड़ी बैरियर में फंस गई थी जिसे घंटों जाम रहा जाम के कारण बाराती गाड़ी काफी देर तक जाम में रहा लोग काफी परेशान दिखे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें