33.9 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

सुवे मुखिया सम्राट चौधरी से निजी संबंध रखने वाले राजद नेताओं ने बिहार एनकाउंटर पर उठाए सवाल

*गजेन्द्र सिंह यादव, अनुज कुमार यादव ने मांगी निष्पक्ष जांच*

JNA /आर आर वर्मा पत्रकार नगर खगड़िया सुवे मुखिया सम्राट चौधरी से निजी संबंध रखने वाले राजद के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह यादव और खगड़िया युवा राजद जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार यादव ने राज्य में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि एनकाउंटर की घटनाओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। गजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई में प्रक्रिया और मानवाधिकारों का पालन भी उतना ही आवश्यक है। वहीं अनुज कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कई मामलों में राजनीतिक दबाव के तहत कार्रवाई की आशंका बनती है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। दोनों नेताओं ने सरकार से मांग की कि एनकाउंटर से जुड़े सभी मामलों की जांच उच्चस्तरीय समिति से कराई जाए ताकि तथ्य सामने आ सकें और दोषियों पर कार्रवाई हो। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिहार में हाल के एनकाउंटर की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत चल रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें