25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

विधायक मनोज यादव क्षेत्रिय दौरा कर पिड़ित परिवार से मिले

JNA/बांका से दिलबर अंसारी जी चांदन(बांका)आज शनिवार को बेलहर विधायक मनोज यादव अपने क्षेत्रीय दौरा के तहत प्रखंड क्षेत्र बंगालगढ़ गांव,कुसोना आदि गांव पहुंचे। जहां उन्होंने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।सबसे पहले विधायक धनुवसार पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बंगालगढ़ गांव पहुंचे,जहां गत दिनों परमेश्वर दास के 7 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।इसके बाद विधायक कुसुमजोरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कुसोना गांव पहुंचे, जहां कुछ दिन पूर्व बिजली की करंट लगने से लालजी यादव के पुत्र ओमकार यादव की मौत हो गई थी। उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुःख जताया और हरसंभव आपदा प्रबंधन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक मनोज यादव ने कहा कि “बेलहर की जनता के दुख-सुख में साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। चाहे विकास कार्य हो या किसी भी प्रकार की परेशानी में जनता हो,मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं।” साथही उन्होंने दोनों घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही।इस मौके पर रितेश रंजन उर्फ रिंकू, सत्यनारायण यादव, संजय यादव, तारिणी यादव, पवन यादव, अनिल यादव, पूर्व मुखिया भैरो मरीक, अनिल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य शालिग्राम यादव, अशर्फी यादव, हरे राम यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें