25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

नगर परिषद खगड़िया कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया

*खगड़िया में सफाई कर्मियों का सम्मान, सभापति अर्चना कुमारी ने बढ़ाया हौसला*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अगले दिन शनिवार को नगर परिषद खगड़िया कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शहर के सभी सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही शहर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद हमेशा सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।इस मौके पर उपसभापति मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें निरंतर इसी तरह मेहनत से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मियों ने सम्मान पाकर खुशी व्यक्त की और नगर परिषद के प्रति आभार जताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें