28 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

पंच सरपंच की हुई बैठक, ग्राम कचहरी रौन में मारपीट, गाली गलौज, जमीन संबंधित कई मामले का किया गया निपटारा 

*गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना ग्राम कचहरी में हो रही है साकार, होती है दूध का दूध – पानी का पानी न्याय – किरण देव यादव*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया अलौली। ग्राम कचहरी रौन के सभागार में पंच सरपंच संघ का बैठक की गई तथा मारपीट गाली गलौज एवं जमीन संबंधित कई मामले का निपटारा किया गया।पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आज गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना ग्राम कचहरी में साकार हो रही है। ग्राम कचहरी में दूध का दूध, पानी का पानी न्याय किया जाता है। जिसके कारण आज राज्य के सभी ग्राम कचरियों में 88% केस ऑन स्पॉट फैसला की जाती है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री ने भी ग्राम कचहरी के सरपंचों की भूमिका की सराहना किए हैं। श्री यादव ने पंच सरपंचों को एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, 2001 से पेंशन चालू करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने की मांग सरकार से किया है। ताकि सामाजिक न्याय सरजमीनी लागू हो सके। पंच सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह ग्राम कचहरी रौन के सरपंच सरवन कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द इंद्रधनुषी तहजीब के लिए ग्राम कचहरी दृढ संकल्पित है।  बैठक में पूर्व सरपंच राजकुमार यादव, न्याय सचिव जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रितेश ठाकुर, पंच गण , दर्जनों वादी प्रतिवादिगण सुरेंद्र यादव, भोगल यादव, गणेश यादव, पप्पू कुमार यादव, भुट्टू यादव,रामद्रेश यादव, गिरीश यादव, उमा यादव ,गौतम राय ,राजेंद्र कुमार यादव ,पवन कुमार जगदीश यादव आदि ने भाग लिया तथा ग्राम कचहरी के भूमिका की सराहना किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें