25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

श्री श्री 1008 शिव शक्त़ि महायज्ञ की शांति पूजन सम्पन्न

*श्री सत्यनारायण स्वामी का कथा पूजन में भक्त़ों ने किया हवन* 

 *पंडित अजीत पांडे, यजमान बासुकीनाथ सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम, यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष देवनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साह राजु जी, बच्चा प्रसाद सिंह आदि ने दी आहुति* 

 *यज्ञ समिति के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे* 

 JNA / कौशल कुमार सिंह श्री श्री 1008 शिव शक्त़ि महायज्ञ की पूर्णाहुति उपरांत चौथी पूजा के दिन श्री सत्यनारायण स्वामी का कथापूजन कर महायज्ञ को शांति प्रदान किया गया। श्री राजवनेश्व़र नाथ धाम रजौन, बांका में थाना परिसर के निकट बने यज्ञ स्थल पर पंडित अजीत पांडे, यजमान बासुकीनाथ सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम, यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष देवनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साह राजु जी, बच्चा प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, चन्दन कुमार, मनोज कुमार राय, मुनीलाल दास सहित समिति के सदस्यों द्वारा हवन आहुति देकर श्री श्री 1008 शिव शक्त़ि महारूद्र यज्ञ के सम्पूर्ण कार्यक्रम का समापन किया गया।  इस अवसर पर राजवनेश्व़र नाथ यज्ञ समिति रजौन के उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, सचिव पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, उप सचिव निरंजन यादव उर्फ पप्पू यादव, पंडित उदय चंद्र झा, पप्पू शर्मा, राधे महन्त, सौरभ कुमार, मनिष चौबे, अम्बिका सिंह, धनंजय कुमार ठाकुर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस तरह नौ दिवसीय शिव शक्त़ि महारूद्र यज्ञ की आहुति उपरांत चौथी पूजा के दिन श्री सत्यनारायण पूजा से यज्ञ के सम्पूर्ण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने बताया कि अंत में यजमान बासुकीनाथ सिंह ने सभी को यह सार्थक संदेश दिया । यज्ञ हमारी पूर्ण हुई, सुनहुं वीर हनुमान ,अपने-अपने घर को जाइऊं, भजहूं राम का नाम।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें