21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र के द्वारा नाट्य कला,संगीत का आयोजन

जेएनए / राकेश कुमार
पत्रकार नगर , खगड़िया . मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस कोशी कॉलेज में मनाया गया।स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र के द्वारा नाट्य कला,संगीत का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि कोशी कॉलेज के प्राचार्य डॉ तौसीफ मोहसिन और वशिष्ठ अतिथि डॉ महेश्वर मिश्रा द्वारा दीप प्रजोलन करते हुए कार्यक्रम का शुरुवात किया गया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय माझी द्वारा किया जा रहा था। जहां प्राचार्य डॉ तोसिफ मोहसिन छात्रों को संबोधित करते हुए कहे की राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा,स्वस्थ जैसे कई परीक्षण से हमे जीवन में बेहतर तो बनाती ही हैं साथ ही सरकारी नौकरी में भी हमे औरों से आगे रखती हैं।वही डॉ महेश्वर मिश्रा ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना हमे अनुशासन में रह कर सेवा करना सिखाती हैं।लेकिन सेवा करने से पूर्व हमे खुद को बेहतर करना परेगा।वही कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय माझी ने कहा की एनएसएस द्वारा होने वाली हर कार्य हमे खुद में कुछ शिक्षा देती हैं अपने कॉलेज लाइफ में हमे परिक्षण के लिए दो मध्यम मिलता हैं पहला एनसीसी तो वही दूसरा एनएसएस हैं।दोनो ही राष्ट्रीय सेवा के लिए समर्पित हैं।वही एनएसएस नाट्य में छात्र आरंभ कुमार, प्रियदर्शी कुमार, हर्षिता कुमारी, जानवी कुमारी अभिजीत कुमार आदि द्वारा बिहार का लोक नेतृ झिझज्या डांस और जट जाठिन किया गया।वही मौके पर छात्र राजद अध्यक्ष निखिल कुमार और छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा की कॉलेज में इस तरह की कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को नाट्य कला में रुचि रखने वाले छात्रों को आपने प्रतिभा दिखाने का मोका मिलता है।तो वही कॉलेज द्वारा इस प्रतिभा को प्रोत्साहन करना चाहिए।लेकिन प्राचार्य को वित्त सहायता करना भी चाहिए था जिसे यह कार्यक्रम और भी बेहतर होता जिस से बचे भूखे तो नही चाहते।मौके पर शिक्षक डॉ जयनंदन सिंह, आनंद मिश्रा, लक्ष्मीकांत झा, छात्र प्रियांशु कुमार,विकास कुमार,अंकित कुमार,पायल कुमारी,निशु कुमार आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें