जगदूत न्यूज बिहार बेगूसराय से ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम
*बेगूसराय में बाढ़ आपदा में ,ड्यूटी नहीं देने पर .नागरिक सुरक्षा*
नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवक संघ,बेगुसराय जिला इकाई के पदाधिकारीगण के शिष्टमंडल द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी बेगुसराय सह नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा बेगुसराय को एक सात सूत्रीय ज्ञापन रुपी मांग पत्र उनके कार्यालय कक्ष में जाकर प्रेषित् किया गया,उस वक्त जिला उप नियंत्रक भी मौजूद रहे तथा जिला पदाधिकारी सह जिला नियंत्रक महोदय ने उप नियंत्रक महोदय को उक्त ज्ञापन पत्र के आलोक में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिये।तत्पश्चात् संघ के शिष्टमंडलगण ने जिला नागरिक सुरक्षा कार्यालय जाकर अनुदेशक महोदय को भी बुके के साथ एक ज्ञापन प्रति प्रेषित् किये गये।
आज के ज्ञापन प्रेषित् कार्यक्रम शिष्टमंडल में जिला संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद चौरसिया,वरिष्ठ स्वंयसेवक सह जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी श्री दिलिप कुमार सिन्हा जी,स्वंयसेवक सह संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिनोद महतो,संघ के प्रदेश सदस्य श्री राम कुमार गुप्ता जी,कर्मठ साथी सह जिला संघ के कोषाध्यक्ष श्री अमन कुमार भारती,संजय कुमार,राजा बाबु साह,जिला संघ सचिव श्री संजय कुमार सारंग,पंकज कुमार जी मौजूद रहे।


