26.6 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में 20 लोगों को गिरफ्तार किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार,आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार, प्रधान आरक्षी प्रभात कुमार, द्वारा खगड़िया स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, बारह व्यक्ति को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में, जबकि सात लोगों को सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार बिसो अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें