जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन गस्त और निगरानी के दौरान पांच नाबालिग बच्चे बिना अभिभावक के संदेहजनक स्थिति में स्टेशन में घूमते हुए दिखाई दिए । पुछने पर स्टेशन पर आने का कोई कारण स्पष्ट नहीं बताएं । बच्चों का नाम व पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः (1) संजीत कुमार, उम्र -13 वर्ष, पिता- कैलाश शर्मा ,घर- इस्लामपुर, वार्ड नंबर-06, थाना- नगर जिला खगड़िया(2) गुरुदेव कुमार, उम्र-15 वर्ष ,पिता -डब्बू तांती,घर बभंगबा, वार्ड नंबर -03, थाना गंगोर, जिला- खगड़िया (3) धर्मेंद्र कुमार, उम्र- 10 वर्ष, पिता -सिकंदर तांती, घर बभंगाबा,वार्ड नंबर -03, थाना-गंगौर,जिला -खगड़िया(4) विक्की कुमार, उम्र -13 वर्ष, पिता -अरुण तांती, घर- दुर्गापुर अंबा, वार्ड नंबर -02 , थाना-मुफ्फसिल, जिला- खगड़िया (5) कल्लू, उम्र -08 वर्ष ,पिता- वीरेंद्र महतो, घर -दान टोला ,वार्ड नंबर-02 ,थाना- नगर, जिला- खगड़िया बताया । आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी भी यात्री ने इन सभी बच्चों में से किसी भी बच्चे को अपना होना नहीं बताया । तत्पश्चात स्टेशन पर पीए सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी करवाया गया लेकिन कोई भी उनके परिजन इनको पहचान कर अपना होने के लिए नहीं बताया । तत्पश्चात सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरपीएफ पोस्ट खगड़िया खगड़िया में लाकर रखा गया तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर इसकी सूचना दिया गया। सूचना पाकर चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया से स्टाफ आए और उक्त सभी बच्चों को अपने साथ सही सलामत लेकर चले गए ।