जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो .प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद रतनी प्रखंड के शकूराबाद थाना में मारपीट करने तथा रुपया, मोबाइल छिनतई का प्राथमिकी दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना के ग्राम मोलनाचक निवासी राम प्यारे यादव ने मारपीट करने तथा रुपया तथा मोबाइल छीनने का लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया और अपराधी के बिरुध मामला दर्ज कराया है।
वही थाना अध्यक्ष दिपक कुमार ने बताया कि ग्राम मोलना चक निवासी रामप्यारे यादव ने लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उसने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 10/8 की रात्रि में अपने बोरिंग पर लगे समरसेवूल से धान की पटवन कर रहा था कि अचानक रात्रि करीब 11 बजे ग्राम गपोचक निवासी मनोज कुमार,बि॑देशवरी यादव तथा स॑तोष कुमार आया। उनलोगो को देखते ही मैने शोर मचाया तो तीनों भाग खड़ा हो गया। वही आज मैं जब जहानाबाद जा रहा था तो,रतनी फरीदपुर प्रखंड के पास उपरोक्त तीनों मुझे देखते ही, मेरे साथ मारपीट करने लगा और बोला की साला उस रात चोर कहा था,और मारपीट कर मेरे जेब में रखा 35 सौ रुपए तथा मेरा मोबाइल छीन कर भाग निकला। वही उसने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि मै रतनी पी एच सी में इलाज करा थाना आया हूं। वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रामप्यारे यादव के लिखित आवेदन के आलोक में मनोज कुमार सहित तीन के बिरुध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।


