26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

मोरकाही में जिप अध्यक्ष कृष्णा यादव ने किया छठ घाट का उद्घाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पन्द्रहवीं वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद अंश क्षेत्र संख्या- 7 की जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह द्वारा अनुशंसित योजना सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 मोरकाही कचहरी टोला में विको यादव के बासा के सामने मृत गंगाधार (मरगंग) फोरी के किनारे 14 लाख 88 हजार 5 सौ की लागत से निर्मित छठ घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ बिहार की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव के करकमल के द्वारा शीलापट्ट आनावरण एवं रिबन काट कर किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी व दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की। उद्घाटन कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि आप जानताओं की वर्षों से जो डिमांड थी कि यहां एक अदद छठ घाट का निर्माण हो, जिसे हमने जिला परिषद की योजना से और जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह के अनुशंसा पर यहां एक छठ घाट निर्माण करवाए हैं। आज हम छठ घाट आप जनताओं को सुपूर्द कर रहे हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि रहीमपुर मध्य पंचायत के सीमान बाबा टोला से छठ घाट मोरकाही होते हुए नन्हकू मंडल टोला सिमान तक जो कच्ची सड़क है उसे हम बहुत जल्द ही पक्की सड़क निर्माण करवायेंगे।उन्होंने कहा कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं। सड़क के अलावे नन्हकू मंडल टोला स्थित नाट्य कला मंच का घेराबंदी तथा दो और छठ घाट का निर्माण करवाएंगे। उसमें एक नन्हकू मंडल टोला के आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के खेत के किनारे छठ घाट बनेगा। ताकि छठ घाट निर्माण से हमारी छठवर्त्ती मां- बहनों को अर्घ्य देने में कोई कठिनाई नहीं हो सके।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, जिप सदस्य सुनील चौरसिया, पूर्व प्रमुख बलवीर चांद यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील साह, पिंटू यादव, वार्ड सदस्य सुधीर यादव,विको यादव, रामविलास यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू सिंह, सौरव कुमार, अभय कुमार पासवान, रणधीर कुमार, रणवीर कुमार यादव , राजेश कुमार यादव एवं वशिष्ठ यादव आदि स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें