24 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

मां काली के प्रांगण में युवा साथियों द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया

जगदूत न्यूज संदीप कुमार भेलौरी कि रिपोर्ट आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने बलिया पंचायत के अपने पैतृक गांव कोरी में मां काली के प्रांगण में युवा साथियों द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दिनारा बिधान सभा लोजपा के पूर्व प्रत्याशी हम सभी के अभिभावक माननीय श्री अजित राय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे एवं बलिया पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक चौबे जी लोजपा के प्रदेश सचिव जगनरायण साह जी भाजपा के पूर्व नटवार मंडल अध्यक्ष बिजय क्रांति जी अरबिंद राय जी डब्लु तिवारी जी साधु राय जी रामलायक राय जी बिशुन जी बबन राय अशोक राय उमाशंकर राय लोजपा दिनारा बिधान सभा प्रभारी सुरेन्द्र पसवान कृष्णा पसवान मंटु पसवान जी चन्दन पसवान शामिल रहे।। जिसमें मुख्य अतिथि अजित राय जी ने फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके उपरांत अमर पसवान और राहुल गुप्ता के टीम के बिच टांस हुआ जिसमें राहुल गुप्ता के टीम ने टांस जीतकर पहले प्रदर्शन करने का फैसला लिया और तिन प्रयास में असफल रहे इसके लक्ष्य का पिछा करते हुए अमर पसवान की टीम ने मटकी फोड़ कर बिजेता बनी ।।साथ ही बिजेता टीम अमर पसवान को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 2500 रू दिया गया तथा उपबिजेता टीम राहुल गुप्ता को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1100 रू दिया गया।।साथ ही इस कार्यक्रम को देखने के लिए हमारे गांव के हजारों हजार के जनसंख्या में माताएं बहनें तथा हमारे गांव के सम्मानित अभिभावक गण एवं युवा साथी शामिल रहे।। साथ ही आए हुए सभी अतिथियों का फुल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।।#पंचायत #का #सेवक #धर्मेन्द्र #कुमार #बलिया #पंचायत 🙏🙏

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें