27.9 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

नशा मुक्त भारत के लिए जहानाबाद ने ली शपथ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार दिवस के अवसर पर 21 मार्च 2025 को गांधी मैदान जहानाबाद से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद जिले को नशे की बेड़ियों से मुक्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ प्रचार वाहनों को जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाया गया। आम लोगों ने नशा को ना कहने का लिए दृढ़ संकल्पित होकर यह शपथ ली कि “युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे क्योंकि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए।इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने जहानाबाद जिला/राज्य बिहार को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ की अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूँगा।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त , श्री धनंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती पूनम कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें