24 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

एक शाम शहीदों के नाम

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2025 का आयोजन अब्दुलबारी नगर भवन, जहानाबाद में किया गया। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हमारे देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में किया जाता है। एक शाम शहीदों के नाम”* सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, सैनिक कल्याण निदेशालय, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना श्री ब्रजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, में पटना से आए दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई । साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भी शहिदों के शहादत पर शमां बंधा। इस अवसर पर छात्रों द्वारा भी देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हमारे देश के वीर जवान के शहादत पर आयोजित किया गया। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे देश के शहीदों को याद करना और उनकी याद में सम्मानित करना है। यह कार्यक्रम हमें हमारे देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद में जीने और उनकी वीरता को सलाम करने का अवसर प्रदान करता है।आज के कार्यक्रम में एन.ई.पी., निदेशक श्री सूर्दशन कुमार, नगर थाना प्रभारी श्री दिवाकर कुमार विश्वकर्मा एवं ए.एस.आई. श्री अमित कुमार द्वारा भी गाने की प्रस्तुति दी गई। पूरा महकमा देशभक्ति के माहौल में रंग गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें