23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मौजूद छात्रों को दिया गया सर्टिफिकेट छात्रों में उत्साह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट

खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रानी सकरपुरा खगड़िया में आज दिनांक 29. 03.2025 को अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी सह वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन एवम् दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी वर्ग के बच्चों का बारी-बारी से परीक्षाफल प्रकाशित किया गया। सभी वर्ग में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय टॉपर में वर्ग सप्तम की छात्रा प्रतिभा कुमारी जिन्होंने विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।जिसने कुल 555 अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।आज के समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री मदन कुमार दीवाना के द्वारा किया गया। संचालन श्री मुकेश कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे,साथ ही सैकड़ो की संख्या में अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने-अपने बच्चों का परीक्षाफल रिजल्ट कार्ड प्राप्त किये। वर्ग अष्टम में प्रथम स्थान रितिका कुमारी ने प्राप्त किया।
वर्ग छष्टम (सिक्स) में प्रथम स्थान अंकित कुमार ने प्राप्त किया। वर्ग पंचम में प्रथम स्थान हिमांशु कुमार ने प्राप्त किया। वर्ग चतुर्थ में प्रथम स्थान प्रियांशु कुमारी ने प्राप्त किया। वर्ग तृतीय में प्रथम स्थान विवेक कुमार ने प्राप्त किया। वर्ग द्वितीय में प्रथम स्थान अंजू कुमारी ने प्राप्त किया। वर्ग प्रथम में प्रथम स्थान लक्ष्मी कुमारी ने प्राप्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें