26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

डॉ अम्बेडकर जयंती पर दिखाई अपनी औकात, संकल्प सम्मेलन में लिए गए कई संकल्प

*एनडीए से रालोजपा का नाता ख़त्म, अब बनायेंगे नया बिहार – पशुपति पारस, राष्ट्रीय अध्यक्ष*

JNA/Arvind Verma पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संयुक्त तत्वावधान में डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों हज़ार की संख्या में पूरे प्रदेश से आए पुरुष, महिलाएं और युवा वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर विरोधियों को दिखा दिया कि रालोजपा ही असली दलितों की पार्टी है। बापू सभागार में आयोजित संकल्प सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, चंदन सिंह एवं युवा तुर्क नेता यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान को अंग वस्त्र, पाग एवं विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। रालोजपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए गठबन्धन से अलग होने का किया ऐलान और बोली अब एक नया बिहार बनायेंगे। “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी जिले में घूम घूम कर आम लोगों की राय जन रहे हैं। इसी आधार पर हमारी पार्टी बिहार की सभी विधान सभा की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मीडिया द्वारा यह पूछे जानेपर कि गठबन्धन का हिस्सा बनेंगे ? पशुपति पारस ने ज़बाब में कहा जिस गठबन्धन में पार्टी को उचित सम्मान मिलेगा, उसी से गठबन्धन करेंगे। रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस ने संकल्प सम्मेलन में पुनः एक बार सरकार से मांग किया कि स्व० राम विलास पासवान को भारत रत्न देने की सिफारिश करे, सरकारी नौकरियों की तरह निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था की जाय। सम्मेलन को संबोधित करने वालों में प्रमुख थे सूरजभान सिंह, चंदन सिंह, प्रिंस राज पासवान, यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान तथा केशव सिंह आदि। रालोजपा और दलित सेना के राष्ट्रीय नेता भी दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए और सम्मेलन में भाग लिए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें