26.6 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

बाबा शिवनाथ द्वार का लोकार्पण करने पर केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को भक्तजनों ने दी बधाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  त्रिकालदर्शी देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के नाम से जगदीशपुर के सिअरुआ धाम जाने वाले रास्ते में ” संत श्री देवराहा शिवनाथ द्वार” का लोकार्पण भारत सरकार के केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और बाबा शिवनाथ दास जी महराज ने संयुक्त रुप से किया। उक्त जानकारी देते हुए धर्मावलंबी डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा इसकी जानकारी मिलते ही फरकिया इलाके के तमाम भक्तजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ अरविन्द वर्मा सहित बाबा शिवनाथ दास जी महाराज के भक्तजनों में ललित सिंह, ध्रुव कुमार, पप्पू कुमार, अनिरुद्ध जालान, संजीव कुमार, प्रहलाद कुमार तथा लाल बिहारी गुप्ता आदि ने केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें