जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ अतिश कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन का गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 14:30 बजे एक नाबालिक बच्चा को प्लेटफार्म संख्या दो/ तीन पर बिना कोई अभिभावक के अकेले हाथ में सुप लिए यात्रियों से भीख मांगते हुए दिखाई दिया । बच्चे के पास जाकर पूछताछ किया गया तो बच्चे ने अपना नाम पता पहलाद कुमार उम्र लगभग 13 वर्ष पिता धर्मेंद्र कुर्मी माता नानकी देवी घर बैजनाथपुर थाना+ जिला सहरसा बताया उक्त बच्चों से यात्रियों से भीख मांगने के बाबत पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं अपने माता-पिता के कहने पर सहरसा से किसी ट्रेन में भीख मांगते हुए खगड़िया चला आया हूं । बरामद बच्चे के पास से खुदरा कुल ₹806 बरामद हुआ जो यात्रियों से भीख मांग कर जुटाया हुआ था । वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक अरविन्द कुमार राम नेबताया कि उस बच्चे को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया और उसके उज्जवल भविष्य हेतु बाल देख रेख एवं बाल संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है ।


