30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

महिला को सशक्त वानाने के लिए कांग्रेस चलाया माई-बहिन मान योजना

*पुनः विधायक बनने पर विधान सभा क्षेत्र के महिलाओं को मिलेगा प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये- छत्रपति यादव*
*डोर टू डोर पहुँच एमएलए ने जान रहे हैं समस्या कर रहे हैं निदान*
JNA/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया ।कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्त करने के लिए माई बहिन मान योजना कैंपेन शुरू किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव ने खगड़िया विधान सभा स्तरीय अभियान की शुरुआत पंचायतों से की। इस योजना के तहत महागठबंधन सरकार बनने पर हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे। पंजीकरण के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 जारी किया गया है।कांग्रेस ने राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य महिलाओं को सशक्त करने के लिये कैंपेन लॉन्च किया है। खगड़िया विधान सभा में ‘माई बहिन मान योजना’ कैंपेन की औपचारिक शुरुआत की। इसका विधिवत पोस्टर भी आज जारी किया गया। कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि इस विधान सभा स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवाया जा रहा है और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। सदर प्रखंड के कोठिया ग्राम में महिला संवाद में महागठबंधन के एमएलए ने
इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण किए जा रहे है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है। उन्होंने ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाए हैं, कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण योजना को घर घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे की बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है।वहीं .पैक्स अध्यक्ष रामजी बाबू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी जिले के हर घर जाकर महिलाओं को इससे जोड़ें जा रहे हैं और फॉर्म भरवाये जा रहे हैं, सभी पंचायतों में इस योजना से महिलाओं को अवगत कराने के लिए महिला संवाद का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंच संचालन रामाकांत रमण, समाजिक कार्यकर्त्ता दिनेश यादव, मिथुन यादव,गुडु कुमार, बिजय सहनी महंथ जी, दानवीर यादव, मिराज जी माडर, उमेश यादव,युवराज,टुन्नी कुमार सहित दर्जनों महिलाओं ने अपनी समस्या महिला संवाद में रक्खी जहां विधायक ने ऑन द स्पॉट कार्य को निवटाए और प्रशासन व सरकार से कार्य को अंजाम तक पहुँचानें का भरोसा दिए ज्ञात हो इससे पूर्व मथार में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित होने का समाचार मिला है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें