जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम चौहान कि रिपोर्ट खगड़िया। भारतीय नाई समाज द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह सह नाई जन जागरण रथ यात्रा को सफल बनाने को लेकर गोगरी नगर परिषद नाई समाज की बैठज मीरगंज ठाकुड़वाड़ी में बैठक जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार व संगठन मंत्री रंजन ठाकुर के उपस्थिति में नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर के अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर के संचालन में आयोजित की गई ।
बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार ने कहा नाई समाज के विकास के लिए संगठन कार्य कर रही है और 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है । साथ ही कार्यक्रम पूर्व 26 दिसंबर को जननायक ट्रस्ट पटना से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली गई जो सभी जिलों से गुजर कर कार्यक्रम में शामिल होगी । नाई जन जागरण रथ का जिले में 12 जनवरी को भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसमे सभी प्रखंड व गांव से भागीदारी की आवश्यकता है ।
जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा नाइ समाज हर वर्ष हर जिले में 24 जनवरी से जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित करती है। इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय नाई समाज द्वारा अन्य संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दल के सहयोग से राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी कार्यक्रम व रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है । उन्होंने कहा भारतीय नाई समाज जिला कमिटी गोगरी प्रखंड, नगर परिषद सहित जिला के तमाम नाई समाज के अभिभावकों से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील करती है।
जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर,कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, नगर महामंत्री सदानंद ठाकुर, नगर कोषाध्यक्ष लालचन ठाकुर, पंकज कुमार, अरुण ठाकुर, पिंकेश कुमार, गौतम ठाकुर, राजेश ठाकुर, बबलू ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मनोज ठाकुर,पप्पू ठाकुर, हरिन ठाकुर, विलास ठाकुर, रतन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुदीन ठाकुर, संजीव ठाकुर, शंभु ठाकुर, पिंकेश ठाकुर,रामविलास ठाकुर, सुनील ठाकुर, विनोद ठाकुर, कन्हैयालाल ठाकुर,नरेश ठाकुर ,प्रमोद ठाकुर,अरविन्द ठाकुर व अन्य पदाधिकारीयो ने प्रखंड व जिले के समस्त नाई समाज के अभिभावकों, बंधुओ ,नौजवान साथियो से 12 जनवरी को आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने व 1 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया।


