32.5 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

कर्पूरी जन्मशताबदी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू ने की बैठक

*कर्पूरी जन्मशताबदी समारोह में खगड़िया से हजारों कार्यकर्त्ता लेंगे भाग:बबलू मंडल*

*कर्पूरी जन्मशताबदी समारोह में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का होगा आगाज:पूनम यादव*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पार्टी के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछड़ों, शोषितों, वंचितों व उपेक्षितों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय जन नायक कर्पूरी ठाकुर की राजनैतिक कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने में समर्पित भाव से निरंतर काम कर रहे हैं।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार खा-में-खा सामाजिक न्याय के आन्दोलन को प्रभावित करने का काम कर रही है।फलस्वरूप भारत के संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है।इसलिए आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह में लाखों की संख्या में एकजुट होकर संविधान, लोकतंत्र व सामाजिक न्याय विरोधी भाजपा को अपनी ताकत का एहसास दिलाना है।उक्त बातें जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मुख्यालय स्थित एसपाइस गार्डेन मीटिंग हॉल में आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आयोजित होंने वाले ऐतिहासिक जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकारिणी कमिटी, प्रखण्ड अध्यक्षों तथा पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है। कि खगड़िया से हजारों की संख्या में जदयू के साथी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना चलेंगे।इसके लिए अभी से ही तैयारी में जूट जाने का उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को पटना जाने आने के लिए पर्याप्त बड़े और छोटे वाहन तथा पटना में भोजन की व्यवस्था की जानकारी दिया।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जदयू परिवारों की समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत हैं।इनके अधूरे सपने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धरातल पर साकार करने में जूटे हैं इसमें कोई दो मत नहीं है।लेकिन कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा के विपरीत राजनीतिक दुकान चलाने वाली भाजपा को सबक सिखाने की जरूरत है।इसलिए 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में हजारों हजार की संख्या में जमजूट कर चलें ताकि हम सबकी एकजूटता के बल पर जदयू के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक न्याय विरोधी भाजपा को केन्द्र की गद्दी से उखाड़ फेंकने का शंखनाद कर सके।
प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि हम जिले के सभी सातों प्रखण्ड से अधिकाधिक संख्या में पटना के कर्पूरी जन्मशताबदी समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण देने आये हैं।आपलोग आयें और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को मजबूती के साथ फतह हासिल करने में जूटे।
बैठक को जिला संगठन प्रभारी अमर कुमार सिंह,अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सदस्य मुकेश जैन,नीलम वर्मा,सुबोध पटेल, अजय मंडल,प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,पंकज कुमार पटेल,संदीप केडिया,चन्दन कश्यप,नूतन सिंह पटेल , उमेश सिंह पटेल,मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी,लोहा सिंह,राजेश कुमार मेहता, अरविन्द कुमार सिंह, वीणा पासवान, श्रीकांत सिंह कुशवाहा,जिला महासचिव दिलीप पोद्दार,अनुज कुमार शर्मा, मो0 फिरदोस आलम,चन्देश्वरी राम,पंकज कुमार मुखिया,बुलेन झा,अंगद कुमार, पार्वती देवी,गीता कुमारी, जयप्रकाश मौर्य,प्रखण्ड अध्यक्षों में क्रमशः रामप्रकाश सिंह,अमरेन्द्र सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय,मायाराम मंडल ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0शहाव उद्दीन,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,किसान प्रकोष्ठ के जिला ललित चौधरी,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रो0 ललन सिंह ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी,अनु0 जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनिक लाल दास, दिलीप कुमार दास,किरणदेव कुमार करण,उदय सिंह,गणेश सिंह ,जयजयराम कुमार, नीतीश कुमार, रंजन कुमार साह,बुलबुल यादव,सुनील कुमार बबलू,बिरण सदा,राजेन्द्र सदा,भरत कुमार, वंशराज,श्रवण,रूपेश गुप्ता ,मो0 हबीब उद्दीन, मो0 गियास उद्दीन ,सुबोध मंडल,राजीव ठाकुर एवं जवाहर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टी के नेताओं ने आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताबदी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक सफलता के लिए जमजूट कर भाग लेने पर बल दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें