36.8 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

जदयू के कर्पूरी जन्म शताबदी समारोह की तैयारी जोरों पर

*24 को जदयूमय होगा पटना:बबलू मंडल*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बेलदौर/खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह के ऐतिहासिक सफलता की तैयारी को लेकर कमर कस लिये हैं।शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने पनसलवा में बेलदौर विधान सभा स्तरीय जदयू की बैठक बेलदौर प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कर कर्पूरी जन्मशताबदी समारोह में हजारों की संख्या में पटना चलने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया।मंच संचालन चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय कर रहे थे।
जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों को आरक्षण देकर सामाजिक , राजनीतिक,शैक्षणिक व आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाये हैं।समाजवादी विचारधारा की जड़ें को मजबूती से पकड़े हुए हैं जिसे भाजपा हिलाने की जबरदस्त कोशिश कर रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में संविधान , लोकतंत्र, पिछड़ा अतिपिछड़ा, महिला व अनुसूचित जाति विरोधी नरेन्द्र मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए एकजूटता जरूरी है।इसलिए इस क्षेत्र से सर्वाधिक संख्या में पटना चलें और कर्पूरी ठाकुर जन्मशताबदी समारोह को ऐतिहासिकता का सबूत बने।इतनी बड़ी संख्या में हमलोग चलें कि उस दिन पुरे पटना जदयूमय हो जाए।
बैठक को विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल,जिला संगठन प्रभारी अमर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, आनन्दी प्रसाद सिंह,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष मायाराम मंडल,विजय भगत,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा ,गुरूदेव कुमार पटेल,युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष ऋषभ कुमार,भूपेन्द्र पंजीयार,महासचिव चन्देश्वरी राम, कौशल किशोर सिंह,विधायक प्रतिनिधि विजय भगत,अखिलेश कुमार एवं बिजली शर्मा आदि दर्जनों पार्टी के साथी जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौ वीं जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने की व्यवस्थाओं को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें