जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश बिभु कि रिपोर्ट पत्रकार नगर, खगड़िया। माथार उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार आज सुबह 6:30 बजे हर दिन के भांति मॉर्निंग वॉक करते हुए दूध के लिए घर से निकले थे।वही समाहरणालय के पास रेलवे क्रॉसिंग करते समय कोसी एक्सप्रेस के चपेट में आ गए परिणाम स्वरूप उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई । रेल पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस 8:30 से 9:00 के बीच लाश को लेकर सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचा।जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ ।परिजन आए कपड़े को देखकर उनका लाश पहचान गया।मनोज कुमार पढ़ा लिखा होनहार नौजवान बुद्धिजीवी था। बहुत सौम्य और शांत स्वभाव का था। उनके निधन पर सीपीएम के जिला सचिव संजय कुमार ने शोक संवेदना प्रकट की। वही शिक्षक संघ के नेता नंदन यादव, अमित कुमार सुरेश रजक, राजीव नयन, अवकाश प्राप्त शिक्षा विभाग के प्रधान सहायक पंकज मिश्रा सहित दर्जनों शिक्षक नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।


