जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत ,10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर महिला कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग कोच से अनधिकृत यात्रा करते तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अवैध रुप से रेलवे लाइन पार करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं सीमांचल एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करने में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रेम कुमार झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।


