जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सरकारी कोष पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है” — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह संदेश बाढ़ से बेहाल गांवों में कहीं खोते दिख रहा है। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मंगलवार को खगड़िया प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला, मोरकाही, कचहरी टोला, बाबा टोला, चम्मन टोला, कल्लर टोला, अम्बाडीह, दुर्गापुर; रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के बरखंडी टोला, जंगली टोला; रहीमपुर उत्तरी पंचायत के कम्हरचक्की, रहीमपुर, सहनी टोला और नया टोला सोनवर्षा सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
दौरे के दौरान चम्मन टोला और बरखंडी टोला के पीड़ित परिवारों ने बताया कि अब तक सरकारी स्तर पर पलोथीन शीट तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। लोग धूप और बारिश में ऊंचे स्थान या छत पर कपड़े व चट्टी का सहारा लेकर रहने को विवश हैं। शास्त्री ने इसे जिला प्रशासन की गंभीर उदासीनता बताया और कहा कि यह खगड़िया का दुर्भाग्य है कि प्रशासन पीड़ितों का हाल जानने तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने रहीमपुर मध्य, दक्षिणी, उत्तरी पंचायतों के साथ-साथ मानसी नगर के जालीम बाबू टोला, मटिहानी, गोगरी प्रखंड के बन्नी, झिटकिया, बोरना, गोगरी, मीरगंज, शारदा नगर, रामपुर, कटघरा, भूरिया दियरा, परवत्ता प्रखंड के लगार, कुल्हरिया, माधवपुर, कबेला, दरियापुर, भेलवा, जोरावरपुर, तेमथा करारी, भरसों, सौढ़ उत्तरी एवं सौढ़ दक्षिणी पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर त्वरित सरकारी राहत देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी एवं जिला प्रशासन से की है।मौके पर दिनेश यादव, रामविलास यादव, सिकेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य सनोज साह, आत्माराम यादव, पूर्व उप मुखिया अजय पासवान, एवं विजय यादव आदि साथ थे।


