जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी मैदान सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को सुबह 08:40 बजे कारगिल चौक पर माल्यार्पण, 08:50 बजे अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा 08:55 बजे गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत 09:00 बजे मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान, जहानाबाद में झंडोतोलन किया जाएगा । मुख्य समारोह उपरांत 09:40 बजे समाहरणालय, 10:00 बजे विकास भवन कार्यालय, 10:10 बजे अनुमंडल कार्यालय, 10:20 बजे जिला परिषद तथा 10:30 बजे पुलिस लाइन, जहानाबाद में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही वरीय पदाधिकारीगण द्वारा महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में सायं 04:00 बजे से किया जाएगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, जिला नजारत उप समाहर्ता , प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


