जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया महेशखूट डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, महेशखुंट के प्रांगण में देश का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री हिमांशु नारायण ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और झंडा गीत की प्रस्तुति ने सभी के मन में देशभक्ति की भावना का संचार किया। जय घोष के माध्यम से सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के परेड दल ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया, जिसका निरीक्षण प्राचार्य द्वारा किया गया।अपने संबोधन में प्राचार्य श्री हिमांशु नारायण ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हमारा भारत विश्व के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। यह हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति सेवाभाव और समर्पण की प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम बालिका वर्ग द्वारा समूह गान “फांसी का झूला झूल गया। ने सभी की आँखें नम कर दीं। इसके बाद बालिका वर्ग की “चक दे इंडिया, सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने देशभक्ति के जोश और उमंग को चरम पर पहुँचा दिया। छात्रों द्वारा समूह गान “कलम आज उनकी जय बोल…” एवं छात्राओं द्वारा “शान तेरी कभी कम ना हो…” की प्रस्तुति ने शहीदों के प्रति गहरी श्रद्धा प्रकट की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में भाषण, कविता पाठ तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। वहीं विद्यालय के परेड दल ने भगवान हाई स्कूल मैदान, गोगरी अनुमंडल द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी भव्य परेड की प्रस्तुति दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के छात्राओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक श्री संतोष कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।


