जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला कांग्रेस ने जिले के सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इस्तियाक आजम के नेतृत्व में चलाया जा रहा हैं।अध्यक्ष के साथ जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह कन्हाई शर्मा प्रोफेसर योगेंद्र यादव प्रोफेसर खलील अंसारी पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी कामरान हुसैन ने जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के टाली किनारी शकूराबाद रतनी गुलाबगंज के कई गांव में जाकर राहुल गांधी जी के बोटर अधिकार यात्रा चुनाव आयोग द्वारा बोटर लिस्ट में हो रही गड़बड़ी के कारण को बताया गया।आम जनता में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर भारी विरोध है। लोगों को यह भी बताया गया कि चुनाव आयोग और भाजपा के मिलीभगत से आपको अपने अधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है।आम लोगों में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।अशोक प्रियदर्शी इजहार अहमद रामनिवास राय के नेतृत्व मे मखदुमपुर मनोज कुमार सुबोध शर्मा अंबिका यादव के नेतृत्व में घोसी हुलासगंज मोदनगंज गौरी शंकर यादव चंद्रिका प्रसाद मंडल बेसिमुलहक रुस्तम आबिद मजीद इराकी तबरेज आलम प्रेम कुमार सरवर सलीम ने काको में जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर दुर्गेश पांडे नागेन्द्र चंद्रवंशी धनंजय सिंह कमलेश कुशवाहा जहानाबाद के भेबड सेवनन अंजनी इमलिया बाजीतपुर लोदीपुर कल्प आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।


