बड़ोदरा में दिनांक 31अगस्त 2025 दिन रविवार को श्री गुजरात सौराष्ट्र जायसवाल समाज द्वारा भव्य और गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री गुजरात सौराष्ट्र जायसवाल समाज के संरक्षक श्री प्रदीप भाई जायसवाल जी, संरक्षक श्री विपिन चंद्र जायसवाल जी संरक्षक श्री गणपतभाई जायसवाल जी अध्यक्ष श्री जयेश भाई जायसवाल, महासचिव श्री अनिल कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष श्री संजय भाई जायसवाल श्री सुनील भाई जायसवाल, श्री दीपेश भाई जायसवाल एवं बड़ौदा से अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा के राष्ट्रीय महिला महासचिव डॉ. हर्षा मनीष जायसवाल तथा समाज के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री गुजरात सौराष्ट्र जायसवाल समाज जायसवाल समाज द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष श्री जयेश भाई जायसवाल और उनकी पूरी टीम ने जिस समर्पण और लगन से आयोजन किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और काबिले तारीफ़ है। इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम न केवल बच्चों के मनोबल को ऊँचा करते हैं, बल्कि समाज को नई दिशा और शक्ति भी प्रदान करते हैं।उनके प्रेरक विचारों के पश्चात् सभा में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया और उनके विचारों का अनुमोदन किया।
इस अवसर पर समाज में यह स्पष्ट संदेश जाता है कि शिक्षा और संस्कार ही समाज की सबसे बड़ी पूँजी हैं।मेधावी छात्रों को विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण जैसा कार्यक्रम नई पीढ़ी को न केवल ज्ञान देंगे बल्कि उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित में योगदान देने वाला नागरिक बनाएँगे। इस प्रकार के पुरस्कार कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास जगाने, उनकी मेहनत को सम्मानित करने और समाज को गर्व का अनुभव कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। यह आयोजन समाज की एकता, प्रगति और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जायसवाल जी, राष्ट्रीय संरक्षक श्री पन्नालाल जायसवाल जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरिप्रकाश जायसवाल जी, राष्ट्रीय महिला महासचिव डॉ. हर्षा मनीष जायसवाल जी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय भाई जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजू भाई साव, राष्ट्रीय एवं गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि भाई जायसवाल, श्री अरविंद भाई जायसवाल (मोडासा) तथा श्री कीर्ति भाई जायसवाल (पालनपुर) सहित अनेक विशिष्ट पदाधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जायसवाल जी का प्रेरक संबोधन अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जायसवाल जी ने कहा कि
अहमदाबाद में हमारे समाज द्वारा 50 करोड़ रुपए की लागत से एक विशाल और भव्य समाज भवन का निर्माण किया गया है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत और हमारे समाज की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री मदनलाल जायसवाल ,श्री पन्नालाल जायसवाल तथा श्री संजयभाई जायसवाल प्रकाश हिंदी हाई स्कूल बापूनगर अहमदाबाद के ट्रस्टी है और सर्ववर्गीय समाज से जुड़े हमारे विद्यालयों में यदि कोई विद्यार्थी हमारे समाज का है, तो उससे एक भी रुपया फीस नहीं लिया जाता है ।
समाज यह सुनिश्चित करता है कि शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क और सभी के लिए सुलभ हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो यह समाज भवन भविष्य में IAS, IPS और अन्य उच्च प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि पिछले माह अहमदाबाद समाज भवन में आयोजित प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम में लगभग 1500 लोग उपस्थित रहे, जो अत्यंत सफल और यादगार रहा और जिसने समाज की एकजुटता को और मजबूती प्रदान की।
आयोजकों की सराहना
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि
“आज गुजरात सौराष्ट्र जायसवाल समाज द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष श्री जयेश भाई जायसवाल और उनकी पूरी टीम ने जिस समर्पण और लगन से आयोजन किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और काबिले तारीफ़ है। इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम न केवल बच्चों के मनोबल को ऊँचा करते हैं, बल्कि समाज को नई दिशा और शक्ति भी प्रदान करते हैं।
श्री गुजरात सौराष्ट्र जायसवाल समाज द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थियों को विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


