26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अलौली विधानसभा के जलकौरा में 6 सितम्बर को बिहार बदलाव सभा

JNA/प्रिंस भगत
अलौली,खगड़िया ।6 सितंबर को अलौली विधानसभा के जलकौरा मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आगमन की तैयारी जोरों पर
अलौली विधानसभा के जलकौरा मैदान में 6 सितंबर को 2:00 बजे से बिहार बदलाव सभा को संबोधित करने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जी के आगमन की तैयारी जोरों पर है । सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता उत्साहित हैं । अलग-अलग जगहों पर बैठकर रखी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनको सुनने के लिए आ सके । इसी का जायजा लेने के लिए जान सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव सरवर अली जी खगड़िया आए और मैदान का जायजा लिए । मैदान 5 सितंबर के रात्रि तक बनकर तैयार हो जाएगा। उनके आगमन की भव्य तैयारी की जा रही है । जगह-जगह तोरण द्वाराl लगाए जाएंगे । इस सभा में 12 से 15000 लोगों के आने की उम्मीद है। मौके पर मुकेश कुमार सुमन चंद्रवंशी अति पिछड़ा जिला संयोजक सह गौरी अनुमंडल अध्यक्ष ,शमशेर आलम प्रखंड उपाध्यक्ष गोगरी, राधेश्याम कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष गोगरी ,अवधेश कुमार सिंह, विनय कुमार वरुण जिला अध्यक्ष खगड़िया,संजीव कुमार उर्फ गुड्डू झा, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष खगड़िया अंजना भारती, सिंधु केसरी आदि संध्या पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें