जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सुजीत कुमार,प्रबंधक कृषि शिवेंद्र कुमार, प्रबंधक संचार जूही, प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु एवं प्रखंड स्तरीय बकरी पालक सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष शोभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पशु चिकित्सा शिविर का विषय प्रवेश करते हुए घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका मानसी टीम प्रखंड स्तरीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अलग अलग विषयों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे हैं।
वर्षा के मौसम में विभिन्न प्रकार के पशुओं में बिमारी फैलता है। प्रखंड स्तर पर अस्पताल उपलब्ध है। लेकिन हर परिवार का पहुंच नहीं होने के कारण अमनी सैदपुर सीमा क्षेत्र मैदान में प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैदपुर , अमनी और छोटी बलहा के कुल 105 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया । इस शिविर में कुल 326 बकरी और 113 गाय भैंस पशुओं की जांच की गई। बीमार एवं प्रभावित पशुओं का उपचार किया गया। साथ ही साथ टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाई निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में जीविका दीदी और पशुपालकों को कहा कि इस तरह का शिविर से गांव गांव में जानकारी होगी।हर परिवार जागरुक होंगे। जैसे मानव इलाज के लिए लोग अस्पताल जाते हैं।
वैसे पशुपालक भी अस्पताल जाकर पशुओं का बेहतर देख रेख करने में सक्षम होंगे। पशु स्वस्थ होने पर आय में बढ़ोतरी होगी। प्रबंधक पशुधन एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने वर्तमान में हो रहे कुछ बीमारी के रोकथाम जैसे कि लम्पी बीमारी त्वचा संबंधित रोग के बारे में विस्तार से बताया गया। पशु चिकित्सा शिविर का संचालन जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक कुमारी पूजा रानी, अंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में बलहा, सैदपुर और अमनी के जीविका दीदी एवं विभिन्न कैडर ने सहयोग किया।
जीविका मानसी के तत्वावधान में मानसी के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


