जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति द्वारा मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार, विधायक, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव, विधायक, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र श्री सतीश दास एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संबंधित मामलों यथा- पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, अनु0 जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) मद मे प्राप्त आवंटन/व्यय, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण के प्रस्ताव एवं भुगतान, अधिनियम के तहत मृतक के आश्रितों को देय पेंशन, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के दोषसिद्धि इत्यादि पर परिचर्चा किया गया। बैठक में विगत बैठक में दिये गये निदेशो का बिन्दुवार अनुपालन का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में 50 पीड़ित मे से प्रथम क़िस्त में 46 पीड़ितों, द्वितीय किस्त में 15 पीड़ितों एवं 25 पेंशनधारियों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण से संबंधित कोई भी मामला आता है तो उसे अविलंब मुआवजे की राशि दिया जाए। बैठक में उपस्थित विशेष लोक अभियोजक को निदेश दिया गया कि वे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण के तहत वैसे मामले जो न्यायालय में लंबित है, उसकी अद्यतन स्थित की जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही लोक अभियोजक को यह भी निदेश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के तहत कोई व्यक्ति गवाही देने आता है तो उनकी गवाही निश्चित रूप से करायें।
साथ ही विशेष लोक अभियोजन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जो भी व्यक्ति गवाही देने आते हैं उन्हें यात्रा भत्ता का भुगतान के लिए लोक अभियोजक आधार कार्ड का सत्यापन कर दिनांक और बैंक खाता नंबर की जानकारी उपलब्ध कर ली जाए, ताकि उनकी क्षति को पूरा किया जा सके। बैठक में माननीय मंत्री महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि माह में एक बार जिला कल्याण पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, थाना अध्यक्ष तथा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आपस में बैठक कर मामलों की समीक्षा कर लें। जहां किसी मामले में समझौता कर लिया गया है, तो उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध करा दें तथा वैसे मामले जिसमें आदेश पारित कर दिया गया है, उसकी भी सूचना जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई जाए। जिन मामलों मे अंतिम आदेश पारित है, तदनुसार उस मामले का अंतिम मुआवजा भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में माननीय न्यायालय में भेजकर गवाही हेतु गवाह को यात्रा भत्ता का भुगतान करने का निदेश दिया।
जहानाबाद जिले में माननीय न्यायालय द्वारा कल 5 मामलों में आरोप गठित की गई है जिसमें तीन पीड़ितों को शत प्रतिशत मुआवजा की राशि भुगतान कर दी गई है तथा चार ममले में पीड़ित के आश्रितओं को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी दी गई है ।
माननीय मंत्री जी द्वारा जहानाबाद जिले के माननीय विधायकगण तथा अन्य स्थानीय अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पेंशनधारियों से मिलकर उनकी आवश्यकताओं और स्थिति की जानकारी लें। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी जन प्रतिनिधियों को पेंशन धारियों का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में तक कुल 50 प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें 48 काण्डो में भुगतान कर दिया गया है। शेष चार काण्ड में भुगतान की कारवाई की जा रही है। जहानाबाद जिला अन्तर्गत हत्या पीड़ित अनुसूचित जाति के 25 परिवारों के बीच अगस्त माह तक मासिक पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। हत्या के एक मामले में गत माह में कल्याण विभाग में परिचारी के पद पर मृतक के आश्रित को नियुक्त किया गया है।विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम ,इसी क्रम में माननीय मंत्री श्री जनक राम ने जहानाबाद जिले के सभी विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई और उनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा हुई।माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि विकास मित्रों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि वे योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर लाभार्थियों तक पहुँचा सकें।
*विद्यालय निरीक्षण*
माननीय मंत्री द्वारा जहानाबाद जिला में संचालित डा० अम्बेडकर आवासीय विद्यालय दक्षिणी काको जहानाबाद का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जीविका द्वारा संचालित रसोई, स्टोर रूम एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री द्वारा कुछ कक्षाओ का भी निरीक्षण किया गया एवं छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हे कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। माननीय मंत्री द्वारा विद्यालय में डिजिटल क्लास आदि का भी निरीक्षण किया गया एवं सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी जहानाबाद एवं विद्यालय प्रबंधक सह प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी प्रधानाध्यापक भी उपस्थित थे।


