JNA/रवि चौरसिया
पत्रकार नगर,खगड़िया : खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर जनसुराज पार्टी के द्वारा बनाए जा रहे परिवार लाभ कार्ड का स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का परिवार लाभ कार्ड बनवाया गया।जिसके तहत शेखपुरा के वार्ड संख्या-3, नगर पंचायत मानसी अंतर्गत एकनिया के वार्ड संख्या – 07, मथुरापुर के भगत टोला अंतर्गत वार्ड संख्या- 11 एवं नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या – 36 अंतर्गत रांको एवं नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत वार्ड संख्या 08 के नवटोलिया में परिवार लाभ कार्ड का स्टॉल लगाया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना मनीष सिंह ने किया जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने जनसुराज परिवार लाभ कार्ड बनवाया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रियदर्शना मनीष सिंह ने कहा कि जनसुराज का यह प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं उन्होंने इस बार अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के लिए बिहार में बदलाव करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस मौके पर रामविजय पंडित, महेंद्र यादव, देवानंद, दीपक, चिंपू, ऋषभ, बंटी, अजय, रोबिन और आनंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
खगड़िया विधानसभा के कई जगहों पर जनसुराज का परिवार लाभ कार्ड स्टॉल का जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने किया शुभारंभ
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


